एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को कौन नही जानता। RCB वालों के लिए तो यह घर है। जब भी इस स्टेडियम मे RCB का मैच होता है तो इस स्टेडियम का माहौल ही एक अलग तरह का देखने को मिलता है। इसलिए आज हम बात करेंगे M Chinnaswamy Stadium Pitch Report कैसी है? बल्लेबाजों की मददगार है, या गेंदबाजों की? Fantasy Team कैसे बनाये? मौसम और टॉस की क्या भूमिका रहने वाली है? कौन से खिलाडी को चुने? इन सब सवालो का जवाब अच्छे तरीके से आपको नीचे बताया गया है……..
M Chinnaswamy Stadium – ऐतिहासिक जानकारी और विशेषताए
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत के फेमस क्रिकेट स्टेडियम है। यह मैदान अपनी तेज गति से रन बनाने और यहाँ पर दर्शकों के द्वारा शानदार माहौल के लिए लोकप्रिय है। यह स्टेडियम बेंगलुरू शहर मे स्थित है। जिसे भारत का IT हब भी कहाँ जाता है।
आप एक क्रिकेट के फैंस है, या Fantasy क्रिकेट खेलते है। तो आपको संबंधित मैच की पूरी जानकारी होनी चाहिए। Stadium, Pitch, मौसम और टॉस के बारे मे। इस पोस्ट मे सभी चीजे बताई गयी है। आप पुरा अवश्य पढ़े।
M Chinnaswamy Stadium Pitch Report – आज कैसी रहेगी पिच?
आप जब मैच के बारे मे जानना चाहते है, या फैंटस्टी टीम बनाते है तो सबसे जरूरी सवाल यह है की यहाँ की पिच कैसी है? एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम भारत का ऐसा ग्राउंड है। इस स्टेडियम मे ज्यादातर देखा गया है की बल्लेबाज हावी रहते है। क्योकि यहाँ की बाउंड्रीज़ छोटी हैं और आउटफील्ड तेज़ रहती है। इसलिए पॉवरप्ले मे भी बहुत रन बनते है।
बल्लेबाजों के लिए:- एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच शुरू से ही बल्लेबाजों को मदद करती है। क्योकि अभी तक इस स्टेडियम मे IPL के इस सीजन के 4 मैच खेले गए है। उनमें देखा गया है, की विकेट गिरने के बावजूद भी बड़ा स्कोर बना है।
तेज गेंदबाजों के लिए:- नई गेंद से तेज गेंदबाज़ विकेट निकाल सकते है। क्योकि पहली पारी मे पिच पर गति होती है।
स्पिन गेंदबाजों के लिए:- स्पिनर्स तो इस स्टेडियम मे बीच के ओवर मे कुछ कमाल करते है। वैसे इस पिच पर स्पिन गेंदबाज़ को विकेट निकालने के चांस बहुत कम मिलते है।
Bonus Points – एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर आप दोनों ही पारियों मे डेथ के ओवर अर्थात 15-20 के ओवरो मे बहुत तेज गति से रन बनने की उम्मीद है। इस मैदान मे इस दौरान बहुत रन बने है।
Banglore Weather Report – बेंगलुरू का मौसम कैसा रहेगा?
अगर आप फैंटेसी टीम बनाते है, तो मौसम के अनुसार अपनी टीम चुने। मौसम का पिच पर प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव पड़ता है।
बेंगलुरु का मौसम वैसे सामान्यत अच्छा रहता है। लेकिन गर्मी के महीनों मे तापमान मे बढ़ोतरी देखने को मिलती है जिस वजह से उमस बढ़ जाती है। और बारिश की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर रात के समय ओस आती है तो फिर एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
तापमान – बेंगलुरु का गर्मियों के समय तापमान 28°© से 37°© के बीच रहता है। इस दौरान बल्लेबाजों को दिन के समय रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।
बारिश की संभावना – बेंगलुरू मे गर्मियों के समय बारिश की संभावना बनी रहती है। खासकर मई, जून, जुलाई, अगस्त तक। इसलिए बारिश भी मैच मे काफी हद तक प्रभाव डालती है।
M Chinnaswamy Stadium Toss – पहले बल्लेबाजी या लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम कौन जीतेगा मैच?
कभी कभी आपने देखा होगा की Toss जीत हार का कारण बनती है। इसलिए आप टॉस के बारे मे पूरी जानकारी के साथ एक बेस्ट टीम बनाये।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम मे पिच को टॉस भी प्रभावित करता है। टॉस काफी महत्वपूर्ण साबित होता है। इस सीजन मे बेंगलुरू मे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते है।
ओस का प्रभाव – बेंगलुरू मे T20 मैचों में कप्तान टॉस जीतते ही गेंदबाज़ी का विकल्प चुनना पसंद करते हैं। क्योकि दूसरी पारी मे ओस के कारण लक्ष्य का पीछा करने मे आसानी होती है। दूसरी पारी में बैंगलोर के मौसम के कारण ओस (Dew) गिरने लगती है।
Fantasy Cricket Tips for M Chinnaswamy Stadium – फैंटसी क्रिकेट टिप्स
अगर आप Dream11 या किसी भी फैंटेसी ऐप में टीम बना रहे हैं, तो यहां कुछ जरूरी बातें ध्यान में रखें। आप इन नियमो को फॉलो करने से जितने के चांस बढ़ जायेंगे।
बल्लेबाज – आप जब भी टीम बनाते हो, खासकर बेटिंग पिच पर तो आप टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों को चुने। क्योकि बेटिंग पिच मे रन बनाने की संभावना बढ़ जाती है।
गेंदबाज़ – आप गेंदबाजों का चयन अच्छी तरह से समझ कर करे। पिच रिपोर्ट को पढ़ कर तेज गेंदबाज़ और स्पिन गेंदबाजों को चुने। आप पॉवरप्ले और डेथ ओवर मे अच्छी गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज़ को चुने।
आलराउंडर – हमने IPL के इस सीजन मे देखा की ज्यादातर टीमो को जिताने मे आलराउंडर की मुख्य भूमिका रही है। इसलिए आप कम से कम 2 ऐसे आलराउंडर चुने जो गेंद और बल्ले से मैच विजेता प्रदर्शन करता हो।
फिनिशर – फिनिशर हर टीम की जीत मे अहम रोल अदा करते है। फिनिशर डेथ ओवर मे किफायती बल्लेबाजी करते है, और तेज गति से रन बनाते है।
कप्तान और उपकप्तान – Captain के तौर पर आप बल्लेबाजी को ही चुने, क्योकि बेटिंग पिच मे बल्लेबाज एक बड़ी पारी खेल सकते है। वही Vice Captain के लिए आप आलराउंडर को चुन सकते है। या ऐसे गेंदबाज़ को चुने जो विकेट निकाल सकता है।
🔥क्या आप जानना चाहते हो Eden Gardens स्टेडियम की पिच मौसम और फैंटस्टी जानकारी
M Chinnaswamy Stadium मे IPL और खिलाडियों के रिकॉर्ड्स
सबसे ज्यादा रन IPL मे इस स्टेडियम मे | क्रिस गेल 44 मैचों मे 1561 रन |
सबसे ज्यादा विकेट IPL मे इस स्टेडियम मे | युजवेंदर चहल 43 मैचों मे 54 विकेट |
सबसे बेस्ट बेटिंग | क्रिस गेल 175 रन 66 गेंदों मे |
सबसे बेस्ट बॉलिंग | एस बद्री 4 विकेट 9 रन मे |
इस स्टेडियम मे ओवर ऑल सबसे ज्यादा रन | विराट कोहली 92 मैचों मे 3140 रन |
इस स्टेडियम मे IPL मे रन बने | 31949 रन बने। |
M Chinnaswamy Stadium मे IPL रिकॉर्डस्
कुल IPL मैच | 98 IPL मैच खेले गए |
पहले बल्लेबाजी टीम | 42 मैचों मे जीत |
पहले गेंदबाजी टीम | 53 मैचों मे जीत दर्ज की |
सबसे बड़ा स्कोर | 287 रन का सबसे बड़ा स्कोर SRH ने बनाये |
सबसे छोटा स्कोर | 95/8 रंन का |
Consumers – M Chinnaswamy Stadium मे पिच किसकी मददगार होगी?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी पिच है। लेकिन गेंदबाजों को भी यहाँ मौका मिलता है। वैसे यहाँ पर परिस्थिति के अनुसार Pitch और मौसम की स्थिति बदलती है। इसलिए आपको M Chinnaswamy Stadium Pitch Report के बारे मे टॉस के बारे मे और Fantasy Team के बारे मे बताया गया है। अगर आप इन सब पहलुओ को ध्यान मे रख कर टीम बनाते है तो आपके जितने के चांस बढ़ सकते है।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई या आपके लिए मददगार साबित हुए तो हमें कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताये। ऐसे ही आप जुड़े रहे हमारे साथ। हमारे ग्रुप को भी जॉइंन कर सकते है।
FAQ – Bangalore Stadium के बारे मे
Q1. क्या बेंगलुरु की पिच बल्लेबाजों के लिए सही है?
Ans:- हाँ, यहाँ की पिच से बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। ओस आने के बाद तो दूसरी पारी मे बल्लेबाज अच्छी पारी खेलते है।
Q2. बेंगलुरू में बारिश से मैच पर कितना असर पड़ता है?
Ans:- गर्मियों मे खासकर जून जुलाई मे बेंगलुरू मे बारिश की संभावना है। क्योकि इस दौरान मानसून का मौसम रहता है।
Q3. क्या फैंटेसी टीम में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चुनना जरूरी है?
Ans:- बिल्कुल, क्योकि बेंगलुरू की पिच पूरी तरह से बल्लेबाजों की पक्ष मे है। इसलिए आप टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज को जरूर चुने।
Disclaimer – यह लेख क्रिकेट के फैंस को जानकारी देने के लिए है। इस पोस्ट मे बताई गयी पिच, मौसम रिपोर्ट परिस्थिति के अनुसार बदल सकती है। आप रिसर्च जारी रखे।

Mr. Siddiqui को क्रिकेट की गहरी समझ और फैंटेसी क्रिकेट में खास दिलचस्पी है। वह hindipitch.com पर IPL, पिच रिपोर्ट, मौसम रिपोर्ट,और मैचों से संबंधित जानकारी नियमित रूप से साझा करते हैं। उनकी कोशिश होती है कि हर पाठक को आसान भाषा में सटीक और उपयोगी जानकारी मिले। इसमें Fantasy के लिए सिर्फ सुझाव बताया गया है। हम किसी भी प्रकार की गारंटी नही लेते है। कृपया अपनी जिम्मेदारी से खेलें। धन्यवाद